अंबिकापुर महापौर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अंबिकापुर

अंबिकापुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। यह समारोह 2 मार्च को पीजी कॉलेज हॉकी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

महापौर मंजूषा भगत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इस भव्य आयोजन में आम जनता के साथ प्रदेश के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, जिससे अंबिकापुर शहर में राजनीतिक हलचल और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *